India Hindi

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Home
  • Blog
  • Full Form
  • Make Money
  • Technology
  • News

What is Big Data Analytics in Hindi?

Author: admin | On:29th Oct, 2020| Comments: 0

Definition of Big Data Analytics in Hindi :- बिग डेटा एनालिटिक्स किसी बहुत बड़े डेटा समूह की विश्लेषण करने की प्रक्रिया है, जिसके फलस्वरूप डेटा समूह में छुपे हुए जानकारियाँ, पैटर्न और सूचनाओं का पता चलता है। इसका उपयोग आमतौर पर बाजार के रुझान और ग्राहक की प्राथमिकताओं का पता लगाकर व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए किया जाता है।

Big Data Analytics तीन अलग-अलग शब्दों से मिलकर बना है जिसका हिंदी अर्थ  निम्नलिखित रुप से है:-

  1. Big (बिग):- बड़ा।
  2. Data (डेटा):- डिजीटल सुचना या इलेक्टॉनिक जानकारी।
  3. Analytics (एनालिटिक्स):- विश्लेषण।

साधारण शब्दों में कहें तो बिग डाटा एनालिटिक्स किसी संगठन से जुड़े हुए सभी अलग-अलग पहलू जैसे कि ग्राहक, कर्मचारी, उत्पाद आदि से संबंधित डेटा का विश्लेषण करके करने की प्रक्रिया है और इस विश्लेषण के फलस्वरुप उनके रुझान, पसंद-नापसंद, प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण सूचनाओं को पता लगाने का प्रयास किया जाता है।

बिग डेटा एनालिटिक्स के अंतर्गत उपयोगी जानकारीयों को खोजने के लिए बहुत बड़ी मात्रा में डेटा का विश्लेषण किया जाता है, जिनका आकर आमतौर पर कई हज़ार Terabyte (TB) तक का होता है । यह एक धीमी प्रक्रिया है जिसे करने के लिए बहुत अधिक समय और पैसे की आवश्यकता होती है।

Application of Big Data Analytics in Hindi

Application of Big Data Analytics in Hindi :- निम्नलिखित क्षेत्र में बिग डेटा का उपयोग सक्रिय रूप से किया जाता है:-

  • Healthcare:- कौन से मानव DNA या जीन अधिकांशतः बीमारियों के लिए जिम्मेदार है इस तरह के बिस्लेसन में बिग डेटा मदद करता है। इसके साथ ही मरीज के medical history का उपयोग करके डॉक्टर्स उसके भविष्य की बिमारियों का अनुमान लगा सकते है।
  • Education:- यह बाजार की आवश्यकताओं के आधार पर नए पाठ्यक्रम विकसित करने और मौजूदा पाठ्यक्रमों में सुधार करने में मदद करता है।
  • Media and entertainment:- आजकल ऑनलाइन मनोरंजन के युग में बिग डाटा एनालिटिक्स की तकनीक का उपयोग अपने ग्राहकों की पसंद और नापसंद के अनुसार उनके समक्ष विभिन्न प्रकार के गाने, मूवी, वीडियो आदि के सुझाव को प्रदर्शित करने में मदद करता है।
  • Ecommerce:- ग्राहकों के रुझान की भविष्यवाणी करना और उत्पाद की कीमतों का अनुकूलन करना में बिग डेटा एनालिटिक्स का उपयोग होता है। इसके साथ ही ग्राहकों के रुझान के अनुसार ही उनके समक्ष उत्पाद और विज्ञापन के सुझाव भी प्रदर्शित किए जाते हैं।
  • Banking :- ग्राहक के आय और खर्च करने वाले पैटर्न, ऋण और क्रेडिट कार्ड जैसे विभिन्न बैंकिंग ऑफ़र चुनने की संभावना का अनुमान लगाने में मदद करते हैं।
  • Telecommunications :- यह नेटवर्क की क्षमता का पूर्वानुमान लगाने और ग्राहक अनुभव में सुधार करने में मदद करता है।
  • Government :- सरकार तथा विभिन्न प्रकार के सरकारी संगठनों को निर्णय लेने में मदद करता है। विभिन्न प्रकार के अपराध को रोकने एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पकड़ने में भी मदद करता है।

Types Big Data Analytics in Hindi

Big Data Analytics in Hindi
Big Data Analytics in Hindi

Types Big Data Analytics in Hindi:- बिग डेटा एनालिटिक्स मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है :-

  • Descriptive analytics:- यह सबसे सामान्य प्रकार का बिजनेस इंटेलिजेंस है जो यह बताता है की कब – क्या हुआ था और अब क्या हो रहा है । आमतौर पर इन जानकारियों को रीयल-टाइम डैशबोर्ड के मदद से प्रदर्शित किया जाता है।
  • Diagnostic analytics:- यह इंटेलिजेंस को एक कदम आगे ले जाता है और बताता है की जो भी हुआ वो कहां और कैसे हुआ।
  • Predictive analytics:- यह ऐतिहासिक घटनाओं के आधार पर भविष्य की संभावना के बारे में बताता है की भविष्य में “क्या होगा और कैसे होगा” । यह डेटा भविष्य के निर्णय लेने में मदद करता है।
  • Prescriptive analytics:- यह बताता है की “हमें क्या करना चाहिए” . मतलब कि हमें कोई फैसला लेना चाहिए या नहीं इससे संबंधित सुझाव देता है।

Advantages and Disadvantages Big Data Analytics in Hindi

Advantages Big Data Analytics in Hindi:- बिग डाटा एनालिटिक्स एक क्रांतिकारी तकनीक है, जिसे लगभग सभी बिजनेस और नॉन-बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन उपयोग में ले रही है। इसके कुछ प्रमुख लाभ निम्नलिखित रुप से हैं:-

  • Better Decision Making:- बिग डाटा एनालिटिक्स किसी संगठन से जुड़े हुए सभी अलग-अलग पहलुओं का विश्लेषण करके सही और कारगर निर्णय लेने में मदद करता है। इसकी सबसे बड़ी बिशेस्ता यह है की इसके मदद से निर्णय लेने की प्रकिया को कम समय और कम इंसानी श्रम में पूरा किया जा सकता है।
  • Improve Customer Experience:- यह किसी संगठन के सभी ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने में बहुत ही उपयोगी है उदाहरण के लिए किसी भी बड़े संगठन के लिए अपने सभी ग्राहकों के पसंद और नापसंद का ध्यान रखना संभव नहीं। लेकिन बिग डाटा एनालिटिक्स के माध्यम से अपने ग्राहकों के रुझान के अनुसार बेहतर तरीके से काम किया जा सकता है।
  • Risk Management :- यह किसी ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हुए सभी संभावित जोखिम का पता लगाने एवं उनके समाधान को ढूंढने में मदद करता है। उदाहरण के लिए किसी बैंकिंग कंपनी के लिए अपने सभी ग्राहकों के खातों में होने वाले लेनदेन पर निगरानी करने के लिए बिग डाटा एनालिटिक्स की तकनीक का उपयोग किया जा सकता है जिससे कि फर्जी गतिविधियों और विसंगतियों की पहचान करके अपराधिक गतिविधि का पता लगाया जा सके।
  • New Product Innovations:- चूँकि बिग डेटा एनालिटिक्स के मदद से अपने ग्राहक के पसंद-नापसंद और बाजार में पैदा होने वाले रुझानों का बेहतर तरीके से अनुमान लगाया जा सकता है। इसी कारण इसकी मदद से नए-नए उत्पादों का विकास भी किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर किसी उत्पाद को ग्राहकों के द्वारा पसंद ना किया जा रहा हो तो इस नापसंदगी  के पीछे के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए भी, बिग डेटा एनालिटिक्स की जानकारियों का उपयोग किया जा सकता है। जिससे कि उस उत्पाद में मौजूद खामियों को दूर किया जा सके।
  • New opportunities:- यह किसी व्यवसाय में छुपे हुए नए संभावनाओं को ढूंढने में मदद करता है। इसके साथ ही भविष्य में पैदा होने वाले संभावनाएं की तलाश करने में भी यह मदद करता है।
  • Effective marketing:- जैसा कि आप जानते हैं मार्केटिंग किसी भी व्यवसाय को सफल बनाने का मूल आधार है, इसलिए प्रतिस्पर्धा से भरे हुए आज के बाजार में अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर विज्ञापन का निर्माण करने के लिए Big Data Analytics से प्राप्त होने वाले जानकारियों का उपयोग किया जा सकता है।
  • Operational efficiency:- यह किसी संगठन के संचालन की प्रक्रिया को सरल बनाता है, इसके साथ ही प्रबंधन से जुड़े हुए फैसलों को लेने में भी मदद करते हैं। इसके मदद से यह पता चल जाता है कि किसी विभाग में कितने लोगों की आवश्यकता है और उन्हें किसी काम को करने में कितना समय लगता है। इस जानकारी के मदद से कर्मचारियों की संख्या निर्धारित करने में मदद मिलती है।
  • Competitive advantages:- बिग डेटा एनालिटिक्स एक नई तकनीक है, इसलिए अभी भी कई ऐसे उद्योग हैं जो अपने जो इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इतने क्रांतिकारी आधुनिक तकनीक का उपयोग करके अपने प्रतिस्पर्धीयों को आसानी से पीछे छोड़ा जा सकता है।
  • Easy to Control:- इसे प्रबंधित करना बहुत ही आसान है और इंटरनेट के उपयोग से इसके द्वारा प्राप्त जानकारियों को स्मार्ट फ़ोन में भी देखा जा सकता है। जिससे कि कंपनी के अलग-अलग प्रबंधक एवं अधिकृत व्यक्ति किसी भी स्थान से Big Data Analytics के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट का बिश्लेसन कर सकते हैं।

Disadvantages Big Data Analytics in Hindi:- बिग डाटा एनालिटिक्स एक लाभप्रद प्रक्रिया है, इसीलिए आमतौर पर सभी छोटे-बड़े ऑर्गेनाइजेशंस द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी है जिनके उदाहरण निम्नलिखित रुप से हैं:-

  • High Investment:- इसके लिए सिस्टम विकसित करने में बहुत अधिक निवेश करना पड़ता है क्योंकि बहुत अधिक मात्रा में डाटा इकट्ठा करने की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही इन data का तेजी से विश्लेषण करने के लिए बहुत ही अधिक क्षमता वाले मशीनों की आवश्यकता होती है अर्थात संक्षेप में कहें तो यह एक लाभप्रद लेकिन महंगा निवेश है।
  • Security threats:- इसमें किसी संगठन से जुड़े हुए सभी निजी जानकारियां मशीन के अंदर संग्रहित की जाती है और जैसा कि आप जानते हैं किसी भी मशीन के अंदर सुरक्षात्मक खतरा कभी भी पैदा हो सकता है अर्थात संगठन से जुड़े हुए जानकारियां कभी भी चोरी हो सकती है। जिनका उपयोग आपराधिक प्रवृत्ति के लोग या प्रतिस्पर्धी अपने व्यावसायिक लाभ के लिए कर सकते हैं।
  • Privacy Violation:- इसमें ग्राहक, कर्मचारी के निजी जानकारियां को इकठा किया जाता है और कोई भी इंसान यह पसंद नहीं करेगा कि उसकी निजी जानकारियां किसी और के द्वारा उपयोग किया जाये। इसी कारण कई बार इस प्रक्रिया के कारण विवाद भी पैदा होता है क्योंकि इसके कारण लोगों के निजता का उलँघन होता है।

Summery on Big Data Analytics in Hindi:- 21वीं सदी के आधुनिक युग में Data की तुलना खनिज तेल और सोने जैसे मुल्यवान वस्तुओं से की जाती है। आज के समय में सभी व्यावसायिक और गैर व्यावसायिक संगठन द्वारा रणनीतिक निर्णय लेने के लिए Big Data और Data Sciences आधारित तकनीकों का उपयोग किया जाता है। 21वीं सदी के आधुनिक युग में Data की तुलना खनिज तेल और सोने जैसे मुल्यवान वस्तुओं से की जाती है। आज के समय में सभी व्यावसायिक और गैर व्यावसायिक संगठन द्वारा रणनीतिक निर्णय लेने के लिए Big Data और Data Sciences आधारित तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इसी कारण आज के समय में बिग डेटा से जुड़े हुए हुए पेशेवर लोगों की माँग बहुत अधिक बढ़ चुकी है और आने वाले वर्षों में इसके बहुत अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

इस लेख में हमने  बिग डेटा एनालिटिक्स को सरल हिंदी भाषा में समझाने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि Big data analytics in Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप बिग डेटा एनालिटिक्स पर लिखे गए इस लेख से संबंधित कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं जिससे कि हम अपने लेख में आवश्यक परिवर्तन करके इसे और अधिक उपयोगी बना सके।

Previous Post
Next Post

Reader Interactions

इसे भी पढ़े....

  • What is Hadoop in Hindi?

    What is Hadoop in Hindi?

  • What is Big Data Analytics in Hindi?

    What is Big Data Analytics in Hindi?

  • What is Operating System in Hindi

    What is Operating System in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Archives

  • November 2020
  • October 2020
  • August 2020

Categories

  • Computer Network
  • Data Science
  • Operating system
  • Technology
Copyright ©2020 India Hindi